शिक्षा के स्तर से सरकारी स्कूलों को प्राईवेट स्कूलों के लाया जाएगा बराबर – सोनी

अमृतसर : आज देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में जगत ज्योति स्कूल रानी का बाग में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह करवाया गया। इस समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में  ओम प्रकाश सोनी शिक्षा व पर्यावरण मंत्री पंजाब शामिल हुए पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चाम समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान संबोधित करते  सोनी ने कहा कि देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजाद करवाने के लिए योगदान दिया व  देश को फिर अपने पैरों पर खड़ा किया।  सोनी ने कहा कि हमें अपनी नई पीढी को देश भक्तों के बलिदान के बारे में बताना चाहिए तभी शिक्षित होने का फायदा है।  सोनी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को एक नया रास्ता दिखाया है, हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को भी शिक्षा के तौर पर प्राईवेट स्कूलों के बराबर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर है और सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में 1 हज़ार करोड़ रुपए ख़र्च किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अध्यापकों को भी आदर्श अध्यापक बनने की ज़रूरत है, क्योकि देश का भविष्य अध्यापकों के हाथ में होता है। सोनी ने बताया कि सरकार की तरफ से सीमावर्ता क्षेत्र में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया गया है और उनको पूरी आशा है कि इस बार नतीजे बढिय़ा आएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरकारी स्कूल को कंप्यूटरों के साथ जोड़ा जाएगा और सरकारी स्कूलों में समाट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं।

सोनी ने कहा कि सरकार की तरफ से तंदरुस्त पंजाब मिशन का उद्देश्य बच्चों की सेहत में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों की सेहत ठीक होगी तो ही वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सोनी ने वातावरण के बारे में कहा कि हमारा सब का दायत्व बनता है कि हम वातावरण को बचाए। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे किसान भाइयों की तरफ से पराली को बहुत कम आग लगाई गई है, जिस के साथ इस बार हवा के इंडैक्स में बहुत सुधार हुआ है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तृत किया गया।  सोनी की तरफ से बच्चों को ईनाम दिए गए और स्कूल समिति की तरफ से यादगारी चिन्ह भेंट कर सोनी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर  विकास सोनी पार्षद , बलदेव सचदेवा वाइस प्रधान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, स्कूल के डायरैक्टर  मुकेश पुरी,प्रो.एच.एस. वालिया, हेमंत पुरी,  अशोक धवन,  राजेश प्रभाकर,मैडम रमा पुरी के अतिरिक्त  स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *