Breaking News

स्वीप प्रोग्राम के अधीन एडीसी ने लान्च किया जागरूकता अभियान

जालन्धर : अतिरिक्त जिलाधीश जसबीर सिंह ने शिक्षा एंव इलेक्ट्रोरल सहभागिता प्रोग्राम के अधीन आज छात्रों को उनके मतदान अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए पोस्टर लॉन्च किया। सैंट सोल्जर ग्रुप के द्वारा तैयार किए गए पोस्टर को रिलीज करते हुए अतिरिक्त जिलाधीश ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि इस पूरी लोकतंत्र प्रकिया के बारे में युवाओं को जानकारी हो । उन्होनें कहा कि जमीनी स्तर पर युवाओं को अपने मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए यह प्रयास किये जा रहे है, साथ ही जसबीर सिंह ने कहा कि यदि हमारे युवा पूरे जोश के साथ इस मतदान में भाग लेंगें तो हमारा लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत होगा ।

अतिरिक्त जिलाधीश ने कहा कि स्वीप प्रोग्राम के अधीन शिक्षा संस्थानों को इस प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए जिससे छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए उन्होनें कहा कि शिक्षा संस्थानों इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ ही यह युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सिंह ने सेंट सोल्जर ग्रुप के इस कदम की सराहना भी की। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर मनहर अरोरा ने कहा कि शिक्षा संस्थानों ने यह पोस्टर युवाओं को करियर गाईडैंस के साथ साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाए है ।इस अवसर पर अन्यों के इलावा जिला गाईडैंस काउंसलर सुरजीत लाल भी उपस्थित थे ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *