Breaking News

मल्टी स्पैशलटी कैम्प में 240 मरजों ने लिया लाभ

लुधियाना (अजय पाहवा)  भगवान महावीर सेवा संस्थान रजि. द्वारा मदन लाल लक्ष्मी देवी सिंगला चैरिटेबल डिस्पैंस्री विजय नगर, माता करम कौर कलोनी, ताजपुर रोड में रत्न मल्टी स्पैशल्टी हस्पताल एवं डायगनोस्टिक सैंटर के सहयोग से आज एक फ्री मैडिकल कैम्प भगवान महावीर सेवा संस्थान के प्रधान राकेश जैन की देख-रेख में लगाया गया । इस कैम्प में बच्चों के रोगों के माहिर डा. अनशुमन धवन, दांतों के रोगों के माहिर डा. परमजीत कौर, डा. जप्पजी सिंह एवं डिस्पैंसरी इंचार्ज डा. संदीप मिगलानी एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ ने बढ़चड़ कर अपना योगदान दिया । मरीजों के चैकअप के साथ-साथ फ्री दवाईयां भी दी गई ।

इस कैम्प में लगभग 240 मरीजों ने लाभ लिया । इस मौके पर संस्थान के प्रधान राकेश जैन, रत्न हस्पताल के पी.आर.ओ. सुलिन्द्र कुमार, डा. संदीप मिगलानी, डा. सुरिन्द्र मदान, विजय कुमार, सुरिन्द्र सिंगला, सुनील गुप्ता, मीना, हरविंदन्द्र कौर, नवजोत कौर, मनप्रीत कौर, प्रिया शर्मा, किरन बाला, गुनवंत सिंह, कपिल सिंगला, आशु सिंगला, अवतार सिंह, श्रीकांत, जतिन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, अमरेश मुन्ना, मोहन, सुरिन्द्र गर्ग आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *