Breaking News

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए चुनाव डियूटी से छूट के लिए स्क्रीनिंग

जालन्धर : जिलाधीश जालन्धर वरिन्दर कुमार शर्मा ने जिन कर्मचारियों को स्वास्थ्य सम्बन्धित कोई समस्या है के लिए चुनाव डियूटी से छूट देने को विश्वसनीय बनाने के लिए मैडीकल बोर्ड का गठन किया है और इस मैडीकल बोर्ड की तरफ से इन कर्मचारियों की रेड क्रास भवन जालन्धर में बुद्धवार और शुक्रवार को मैडीकल जांच की जायेगी। जिलाधीश वरिन्दर कुमार शर्मा ने गठित मैडीकल बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षीय करते कहा कि इस बात को विश्वसनीय बनाया जाये कि जिन कर्मचारियों को स्वास्थ्य की समस्या है उनको कोई परेशानी न हो। उन्होनें कहा कि जो कर्मचारी चुनाव डियूटी न करने का बहाना बना रहे हैं, उनके खिलाफ कारवाई होगी।

शर्मा ने कहा कि जिन कर्मचारियों की स्वास्थ्य के आधार पर चुनाव डियूटी से छूट के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं को मैडीकल बोर्ड के पास जांच के लिए भेजा जायेगा जिस पर मैडीकल बोर्ड जांच करने के बाद जानकारी देगा और चुनाव डियूटी से छूट सम्बन्धित सिफ़ारिश की जायेगी। उन्होंनें कहा कि यदि कोई कर्मचारी सरकार या जिला प्रशासन को चुनाव डियूटी करने में गुमराह करता पाया गया तो उस के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग के नियमों अनुसार सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें कहा कि किसी को भी चुनाव डियूटी की अनदेखी करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी क्योंकि इससे निचले स्तर पर लोकतंत्रीय प्रक्रिया को मज़बूत बनाने में यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होनें कहा कि चुनाव डियूटी करना राष्ट्रीय सेवा है । इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधीश (जनरल) जसबीर सिंह, सहायक कमिशनर शायरी मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी) श्री हरिन्दरपाल सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *