Breaking News

इस अवसर पर पार्षद सोनी ने कहा की अध्यापक का दर्जा समाज में सबसे ऊँचा दर्जा है

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : आज अध्यापक दिवस के मोके पर किड ज़ी वेलीज़ पब्लिक स्कूल इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्षद विकास सोनी विशेष तोर पर शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने कहा की अध्यापक का दर्जा समाज में सबसे ऊँचा दर्जा है। उन्होंने कहा की एक अध्यापक ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है उन्होंने कहा की जहाँ पर अच्छे अध्यापक होंगे वो देश हमेशा ही तरक्की की राह पर होगा। उन्होंने बताया की अध्यापक दिवस की शुरवात भारत के राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के नाम से हुई है वो भी एक अध्यापक थे। पार्षद सोनी ने कहा कि अध्यापकों को अपने कार्यों में सख्त मेहनत करनी चाहिए और बच्चों को अच्छे और बुरे परभावो के बारे में बताना चाहिए। पार्षद सोनी ने कहा की अध्यापक की सारी जिंदगी एक मिसाल होती है जिससे विधार्थी शिक्षा लेकर उनके अच्छे गुणों को अपनाते है और अध्यापक ही एक अच्छे समाज की नींव होता है। इस दौरान पार्षद सोनी ने अध्यापकों को पुरस्कार वितरित किये ! इस अवसर पर किशन कांसरा , पूजा ,रुपिंदर ,रौशनी ,शिखा ,पूनम ,प्रियंका ,पलक और अधयापक और बच्चों क्ले माता पिता भी शामिल हुए ! 

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …