Breaking News

फिल्म धमाका से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक रिलीज़

कल्याण केसरी न्यूज़ ,21 दिसंबर : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ से सामने आया उनका पहला लुक, पत्रकार की भूमिका में हैं एक्टरकार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाका’ की घोषणा की थी। अब कार्तिक ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक के कैरक्टर का नाम अर्जुन पाठक होगा।
कार्तिक इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक की तस्वीर में लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए कार्तिक आर्यन के कपड़ों पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, “मिलिए अर्जुन पाठक से #धमाका”।
फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति से अजनबी कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। यह 21 वीं सदी की एक समाचार चैनल के कामकाज पर दर्शकों को एक उपरी दृष्टि प्रदान करता हैं।
पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जाएगा।–

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …