Breaking News

तापसी के बाद अब फ़िल्म लूप लपेटा से ताहिर राज भसीन का भी लूक आउट

कल्याण केसरी न्यूज़,8 फ़रवरी: पीकू”, “पैडमैन”, “नीरजा” और “तुम्हारी सुलु” के निर्माताओं ने अब उनकी आनेवाली ड्रामा कॉमेडी फिल्म लूप लपेटा से पावरहाउस अभिनेता ताहिर राज भसीन के लुक का आज अनावरण किया है । ताहिर काफ़ी प्रभावशाली अंदाज़ में नजर आ रहे है, इस लूक में वह एक मिशन पर स्टाइलिश व्हीलर डीलर के रूप में दिखाई दे रहे है।
हालही कुछ दिन पहले निर्माताओंने तापसी पन्नू का लूक रिलीज़ किया था जिसे दर्शकों से काफ़ी सराहना मिली हैं। तापसी इस फ़िल्म में सावी का किरदार निभा रही है और ताहिर सत्या के किरदार मे नजर आयेंगे।  बहुप्रतिभाशाली अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ ताहिर पहली बार स्क्रीन सांझा करेंगे
 सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर) और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित, युवा विज्ञापन निर्माता आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित “लूप लपेटा” फ़िल्म २०२१ में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …