Breaking News

देखिए फरहान अख्तर के तूफ़ानी बॉक्सर अजीज अली की मेकिंग; इंतजार हुआ कठिन!

कल्याण केसरी न्यूज़ ,9 जुलाई : फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष पर्दे के पीछे का वीडियो जारी किया है जिसमें प्रशंसकों को इस पावर-पैक फिल्म मेकिंग की एक छोटी सी झलक साझा की गई है। वीडियो में राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, ”मुक्केबाजी एक बहुत ही अनोखा खेल है।  यह हर किसी के लिए खेल नहीं है।” और इस बात से हम पूरी तरह सहमत हैं! अगर कोई था जो अज्जू भाई उर्फ अजीज अली जैसे किरदार के साथ न्याय कर सकता है, तो वह कोई और नहीं बल्कि फरहान अख्तर हैं।  फरहान वीडियो में कहते हैं,”हमने फिल्म के लिए ट्रेनिंग नहीं ली, हमने एक बॉक्सर बनने के लिए ट्रेनिंग ली है!_” अभिनेता ने न केवल एक परफेक्ट पंच लैंड करना सीखा, बल्कि बिना किसी स्टंट डबल्स के इस प्रक्रिया में कुछ क्रूर हिट भी लीं है।

बॉक्सिंग में ग्राउंड ज़ीरो से खुद को पूरी तरह से समर्पित करते हुए, निर्माता से अभिनेता बने फरहान ने खुद को इस तरह से बदल दिया जो अविश्वसनीय है और उनकी तैयारी – अद्भुत है!

फरहान अख्तर को कठिन फिसिकल ट्रेनिंग लेता हुआ देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.instagram.com/tv/CRGK1IGIEXf/?utm_medium=copy_link

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृणाल ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘तूफान’ भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …