कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 8 अगस्त 2025: डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी के निर्देश पर चुनाव तहसीलदार इंदरजीत सिंह ने आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में राजनीतिक दलों से पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की गई और चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देशों व संशोधित बी.एल.ए-2 फॉर्म की जानकारी दी गई।
साथ ही यह भी बताया गया कि एजेंट ऐसे मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अफसर को सौंपें जो 18 वर्ष से ऊपर हैं लेकिन अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए, मृतक हैं या अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं।
प्रतिनिधियों ने जल्द ही बूथ एजेंटों की जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया। बैठक में संभावित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की भी चर्चा हुई।
Check Also
पुलिस स्मृति दिवस पीएपी मुख्यालय में मनाया गया, डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पंजाब पुलिस देश की अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध; 1,804 पुलिस कर्मियों का बलिदान …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
