Breaking News

महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कुष्ट आश्रम झब्बाल रोड में महा यज्ञ का आयोजन, पार्षद विकास सोनी ने अपने साथियों सहित आहुति देकर की शुरुआत


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 15 फरवरी 2026:
महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी कुष्ट आश्रम झब्बाल रोड में महा यज्ञ करवाया गया, जिसकी शुरुआत पार्षद विकास सोनी ने अपने साथियों सहित आहुति देकर की। इसके उपरांत पंच रत्न मन्दिर नारायणगढ़ द्वारा भगवान् शिव की बरात की शोभा यात्रा निकाली गई जिसकी शुरुआत पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप से पहुंच कर की। इसके अलावा व्यापार मंडल से राजू किंग व उनके साथियों द्वारा लगाए गए भगवान् शिव के लंगर की शुरुआत की ओर विकास सोनी ने भगवान् शिव को केक का भोग लगाया गया। इस मौके विकास सोनी ने शहर के अलग-अलग धार्मिक स्थानों में सम्बोधन करते हुए कहा कि हम सभी को इसी तरह मिल झूल कर हमारे सभी धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए जिससे हमारे समाज में प्यार और एकता बढ़ती रहे।
विकास सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पावन अवसर हमें सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से शहर की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की प्रार्थना की। आयोजन के सफल संचालन पर सभी सेवादारों और सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।
इस मौके प्रधान कुष्ट आश्रम जोगिंदर राय, सुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह चोपड़ा, सरबजीत सिंह लाटी, रमन तलवार, यूनस कुमार, महेश खन्ना, रवि कांत, राहुल कुमार लाली, अशोक शाही,तनिश तलवार सहित अन्य लोगों ने भगवान् शिव के चरणों मे हाजरी भरी।

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महाशिवरात्रि मौके सूबा और देश वासियों की तरक्की व खुशहाली के लिए की प्रार्थना

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 फरवरी 2026: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी एवं रक्षा सेवाएं …