कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महाशिवरात्रि मौके सूबा और देश वासियों की तरक्की व खुशहाली के लिए की प्रार्थना


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 फरवरी 2026: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज महाशिवरात्रि मौके भगवान शिव के समक्ष सूबा एवं देश वासियों की तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
यहां सनातन सेवा समिति (दोआबा जोन) जिला जालंधर द्वारा महाशिवरात्रि मौके मॉडल हाउस स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवाए गए संकीर्तन समागम में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी को महाशिवरात्रि के त्योहार की बधाई दी। इस मौके उनके साथ मेयर विनीत धीर एवं सीनियर ‘आप’ आगू नितिन कोहली, संगठन राष्ट्रीय प्रधान विजय शर्मा भी मौजूद थे।
श्री भगत ने कहा कि इस पवित्र त्योहार मौके हमें सभी को समाज में प्रेम, एकता एवं साझीवाला को मजबूत करने के लिए यत्न करने का प्रण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र त्योहार एवं समागम हमें आपस में जोड़कर रखने एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
समागम में संगठन के महामंत्री अलोक नागपाल, जोन प्रधान परविंदर बहिल, जोन महामंत्री शांत गुप्ता, मंत्री सुभाष शर्मा, काउंसलर सौरभ सेठ, काउंसलर राजीव ओंकार टिक्का, काउंसलर रोमी वधवा, जिला संगठन प्रधान यश चड्ढा, जिला उप प्रधन राजेश मिड्डा, विशाल शर्मा, अरुण अरोड़ा, अतुल नागपाल, धवल खन्ना, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

Check Also

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा …