विधायिका जीवनजोत कौर ने रंगला पंजाब मिशन के तहत वेरका में बिजली की नीची तारों को ऊंचा उठाने के प्रोजेक्ट की शुरुआत की

प्रोजेक्ट पर 2.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च: विधायिका जीवनजोत कौर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 02 अप्रैल 2026: विधायिका जीवनजोत कौर के नेतृत्व में विधानसभा हल्का अमृतसर (पूर्वी) में विकास कार्य लगातार जारी हैं। इन विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायिका जीवनजोत कौर द्वारा रंगला पंजाब मिशन के तहत वार्ड नंबर 18 (वेरका) में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नीची और खतरनाक बिजली की तारों को ऊंचा उठाने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत गांव वल्ला से की गई है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को लटकती तारों से स्थायी राहत मिलेगी और हादसों का खतरा खत्म होगा।
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए विधायिका जीवनजोत कौर ने कहा कि बिजली की हाई वोल्टेज तारें नीचे होने के कारण अक्सर हादसों का कारण बनती थीं और लोग लंबे समय से इन खतरनाक तारों को ऊंचा उठाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की इस मांग को उन्होंने सरकार तक पहुंचाकर इसके स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये खर्च कर बिजली की तारों को ऊंचा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे हल्के में जल्द ही तारों का जाल साफ किया जाएगा।
विधायिका जीवनजोत कौर ने कहा कि विधानसभा हल्का अमृतसर पूर्वी उनका अपना परिवार है और वे अपने लोगों की सेवा और सुविधा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे रंगला पंजाब मिशन के तहत विधानसभा हल्का अमृतसर पूर्वी में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड नंबर 18 (वेरका) के निवासियों ने बिजली की तारों को ऊंचा करने के लिए विधायिका जीवनजोत कौर और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

Check Also

भाजपा दफ्तर पर हमले पर मुख्यमंत्री की टिप्पणियां शोभनीय नहीं : अश्वनी शर्मा

क्या आप पार्टी गुरपतवंत पन्नू और अन्य देश विरोधी ताकतों से लिए सैकड़ों करोड़ का …