जी.एन.एम. अस्पताल गरीबों का भरोसेमंद सहारा: संत बाबा निधान सिंह जत्थेबंदी ने मुफ्त इलाज, दवाइयों और लड़कियों की शादी का खर्च उठाने का किया ऐलान


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 8 अप्रैल 2026:
संत बाबा निधान सिंह पंज हाथा जत्थेबंदी के सहयोग से संचालित जी.एन.एम. स्पेशियलिटी अस्पताल, चब्बेवाल में बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त दवाइयां, मुफ्त इलाज और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृतसर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जत्थेबंदी के जत्थेदार डॉ. लखवीर सिंह चब्बेवाल, सरदार तेजा सिंह, सरदार मनिंदर सिंह खालसा, ज्ञानी अमरजीत सिंह आलम, सरदार वरिंदर सिंह और डॉ. अमनदीप सिंह ने इस दौरान अस्पताल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जत्थेदारों ने बताया कि अस्पताल में बेसहारा लोगों को न केवल मुफ्त दवाइयां और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की पढ़ाई, विधवाओं और अनाथ बच्चों के मुफ्त इलाज की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
यदि कोई गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ है, तो जत्थेबंदी उसकी पूरी सहायता करेगी। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल क्षेत्र में वे पिछले कई वर्षों से लगातार ऐसे जनसेवा के कार्य कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जत्थेदारों ने अस्पताल का और विस्तार करने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच बनाने के लिए सहयोगी नागरिकों, समाजसेवियों और दानदाताओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “कोई भी भाई या बहन यदि इस नेक कार्य में सहयोग करना चाहता है, तो वह हमसे संपर्क कर सकता है।”

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …