
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मुच्छल से 97वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना बुजुर्गों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को अपने मनपसंद धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जनहितैषी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों सहित हर वर्ग के श्रद्धालुओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयासों से आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और वे अपनी धार्मिक इच्छाओं को पूरा कर पा रहे हैं।
इस अवसर पर संबंधित गांव के पंच-सरपंच तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं नेता भी उपस्थित थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र