छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवंबर 2026: शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) आगामी 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल श्री बाल कृष्ण ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित ब्लॉक कार्यालय अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, भिलोवाल, अमृतसर-II से भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रिंसिपल ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें तथा उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
