जनगणना 2027 : स्वः गणना में भाग लेने के लिए जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने की अपील

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवंबर 2026: जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वः गणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, अमृतसर श्री कंवलजीत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री राजविंदर सिंह, श्री अमृतपाल, श्री दीपक शर्मा तथा जिला फील्ड ट्रेनर डॉ. पूर्णिमा ने भाग लिया। इस दौरान स्वः गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री कंवलजीत सिंह ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों, इंचार्जों, शिक्षकों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वः गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार एवं घर से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि स्वः गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
उन्होंने सभी स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने परिवारों, परिचितों और आसपास के लोगों को स्वः गणना के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें।

Check Also

न्याय और गरिमा सुनिश्चित करना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अमृतसर द्वारा केंद्रीय जेल का सख्त निरीक्षण

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवंबर 2026: मानवाधिकारों और कैदियों के कल्याण के प्रति न्यायपालिका …