भाजपा में दलित , गरीब और आम व्यक्ति के हक सुरक्षित: सिद्व


आम पार्टी को झटका लगाते हुये भाजपा ने  आप पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव दिलबाग सिंह सिद्व को भाजपा में शामिल कर लिया।  आज होशियारपुर में पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  व् केंद्रीय राज्यमंत्री श्री विजय सांपला ने दिलबाग सिंह को पार्टी का सिरोपा पहना कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर श्री सांपला ने कहाकि आज पुरे देश में भाजपा लोगो की पहली पसंद बन चुकी है।  उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने अपने चार साल के राज में लोगो को साफ़ सुथरा शासन दिया है जहाँ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर रोज हज़ारो करोड़ रुपया का घोटाला सुनने  को मिलता था।  वही मोदी सरकार के चार साल के राज में एक पैसे का एक भी घोटाला नहीं हुआ।  जिससे भारत सहित पूरी दुनिया में सरकार की तारीफ हो रही है।  उन्होंने कहाकि आप पार्टी कोई राजनितिक पार्टी न हो कर अपने ही कार्यकर्ताओ को धोखा देने वाली पार्टी बन चुकी है।  जिन लोगो ने इस पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष किया उन लोगो को केजरीवाल ने पूछा तक नहीं।  उन्होंने कहाकि मैं दिलबाग सिंह  दुवरा भाजपा में शामिल होने के लिए गए उचित निर्णय की सराहना करता हूँ और पार्टी में इनका स्वागत करता हूँ।  इनके भाजपा में आने से  हमारी पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी।

दिलबाग सिंह ने कहाकि आप पार्टी में तो अब दमघुट रहा था।  उन्होंने कहाकि आप पार्टी में भ्रष्टाचार, धोखेबाजी का प्रदूषण दिल्ली की सड़को पर  फैले प्रदूषण को भी मात दे रहा है।  केजरीवाल पार्टी को अपनी जागीर समझता है।  पार्टी ने जिन लोगो को पंजाब की जम्मेदारी दी वह पंजाब में पार्टी का काम देखने नहीं आते  थे वल्कि यहाँ मौज मस्ती करने आते थे और अपनी जेबें गर्म कर रफ़ुचकर हो जाते थे  ।   सिद्दू ने कहाकि मैं मोदी जी  और श्री विजय सांपला जी से भरभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूँ।  भाजपा में दलित , गरीब  और आम व्यक्ति के हक सुरक्षित है जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों का वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है। उनके साथ गुरदेव सिंह , बक्शीश सिंह , चरणजीत सिंह भी आप पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए।  इस अवसर पर श्री सांपला के निजी सचिव भारत भूषण वर्मा , जिला महसचिव डी एस बागी, युवा मोर्चा के मनप्रीत सिंह संधू , तरुण अरोड़ा, दविंदर सैनी व् राहुल बग्गा भी मजूद थे।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *