स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत सिंह झब्बर बने महासचिव
सिखी प्रचार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ संगत की सुविधाओं के कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता : एडवोकेट धामी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 नवंबर 2026: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के हुए वार्षिक चुनाव के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी लगातार छठी बार शिरोमणि कमेटी के प्रधान चुने गए हैं। उनकी नियुक्ति उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में तेजा सिंह समुंदरी हाल में हुए जनरल इजलास के दौरान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के कार्यकारी मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह सहित शिरोमणि कमेटी के 112 सदस्य मौजूद रहे।
जनरल इजलास के दौरान प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के अलावा स. रघुजीत सिंह विरक को वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत सिंह झब्बर को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त चुनी गई 11 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी में स. मोहन सिंह बंगी, स. बावा सिंह गुमानपुरा, स. रणजीत सिंह काहलों, स. नवतेज सिंह काउणी, बीबी परमजीत कौर मूणक, स. रविंदर सिंह खालसा, स. दर्शन सिंह बराड़ मोठांवाली, स. चरण सिंह आलमगीर, स. गुरिंदरपाल सिंह गोरा, स. कुलदीप सिंह नस्सूपुर और बीबी नरिंदर कौर रानियां शामिल हैं। शिरोमणि कमेटी के इजलास के दौरान प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के अलावा सिख पंथ के महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधान चुने जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री गुरु रामदास जी की कृपा से उन्हें छठी बार शिरोमणि कमेटी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए वह जहां गुरु साहिब का शुक्राना करते हैं, वहीं इस बड़ी सेवा के लिए सम्मान देने पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद भी करते हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने कहा कि आने वाला वर्ष भगत रविदास जी की जन्म शताब्दी के साथ-साथ श्री अमृतसर के स्थापना दिवस को समर्पित होगा। इन शताब्दियों के समागम योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। भगत रविदास जी की शताब्दी को समर्पित कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी गई है, जो शताब्दी तक विभिन्न स्थानों पर जारी रहेंगे।

भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म प्रचार के साथ-साथ मानव कल्याण के कार्यों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। देश के अलावा विदेशों में भी धर्म प्रचार के कार्यों को और प्रमुखता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में सिख केंद्र स्थापित करने का शुरू किया गया कार्य जल्द पूरा होगा और ब्रिटेन में खोला गया धर्म प्रचार केंद्र भी संगत की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेगा।
एडवोकेट धामी ने कहा कि नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए चंडीगढ़ में खोली गई निश्चय प्रकाशकीय सेवाएं अकादमी के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार किया जाएगा। यह समय की बड़ी जरूरत है कि सिख युवा उच्च पदों पर कार्यरत हों और अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ कौम की उन्नति के लिए भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के प्रसार, मानव कल्याण और पंथ की चढ़दी कला के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। प्रबंधकीय सुधार और संगत के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी शिरोमणि कमेटी की प्राथमिकता रहेगी।
एडवोकेट धामी और चुने गए अन्य पदाधिकारियों ने गुरु साहिब का किया शुक्राना
शिरोमणि कमेटी के प्रधान चुने जाने के बाद एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का शुक्राना किया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने उन्हें गुरु बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट किया।
एडवोकेट धामी सहित सभी पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट धामी ने कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान विभिन्न शख्सियतों ने शिरोमणि कमेटी के प्रधान को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया।
जनरल हाउस के दौरान 112 सदस्य रहे उपस्थित
शिरोमणि कमेटी के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के समय इजलास में कमेटी के 112 सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों में चुने गए पदाधिकारियों के अलावा पूर्व प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, स. अलविंदरपाल सिंह पखोके, बीबी जागीर कौर, शिरोमणि कमेटी सदस्य स. दलजीत सिंह भिंडर, बीबी हरजिंदर कौर, स. अमरीक सिंह जनैतपुर, स. हरपाल सिंह पाली, स. बलदेव सिंह कायमपुर, स. हरभजन सिंह मसाणा, बीबी अमरजीत कौर, स. गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला, स. जगसीर सिंह मागेआणा, बीबी किरणवीर कौर, स. नवतेज सिंह काउणी, स. कौर सिंह बहाववाला, बीबी परमिंदर कौर, स. दर्शन सिंह बराड़, स. प्रीतम सिंह मलसीहां, स. दर्शन सिंह शेरखां, स. बलविंदर सिंह भम्मां लंडा, स. सतपाल सिंह तलवंडी भाई, स. गुरमीत सिंह बूह, बीबी नरिंदर कौर, स. सुखहरप्रीत सिंह रोडे, स. तरसेम सिंह रत्तियां, बीबी जसविंदर कौर, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला, स. शेर सिंह मंडवाला, स. फुम्मण सिंह, स. मेजर सिंह मेहराज, स. अमरीक सिंह कोटशमीर, बीबी जोगिंदर कौर रठौर, स. मोहन सिंह बांगी, स. सुरजीत सिंह रायपुर, स. बूटा सिंह, स. गुरप्रीत सिंह झब्बर, बीबी परमजीत कौर, स. इंदरमोहन सिंह लखमीरवाला, बीबी जसपाल कौर, स. परमजीत सिंह खालसा, संत बलबीर सिंह घुन्नस, बीबी शरणजीत कौर, स. भूपिंदर सिंह भलवान, स. कुलदीप सिंह नस्सूपुर, बीबी हरदीप कौर, स. जरनैल सिंह करतारपुर, स. जस्मेर सिंह लाछड़ू, स. सुरजीत सिंह गढ़ी, बाबा गुरप्रीत सिंह, स. अवतार सिंह रिया, स. रविंदर सिंह खालसा, स. दविंदर सिंह खटड़ा, स. रघबीर सिंह सहारन माजरा, स. चरण सिंह आलमगीर, स. हरपाल सिंह जल्ला, स. हरप्रीत सिंह गरचा, स. जगजीत सिंह तलवंडी, भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, स. केवल सिंह बादल, स. बलविंदर सिंह बैंस, बीबी राजिंदर कौर, स. रणजीत सिंह मंगली, स. सरबंस सिंह मानकी, स. गुरबख्श सिंह खालसा, स. सुखदेव सिंह भोर, स. बलदेव सिंह कल्याण, बीबी दविंदर कौर कालड़ा, स. कुलवंत सिंह मन्नण, स. रणजीत सिंह काहलों, बीबी गुरमीत कौर भटनोरा, बीबी गुरप्रीत कौर, स. जरनैल सिंह डोगरांवाला, बीबी जागीर कौर बेगोवाल, स. बलजीत सिंह जलालउसमा, स. बलविंदर सिंह वेंईपूईं, स. गुरबचन सिंह करमूवाला, स. खुशविंदर सिंह भाटिया, स. निर्मल सिंह नौशहरा ढाला, स. मंगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, स. गुरिंदरपाल सिंह रणीके, स. हरजाप सिंह सुल्तानविंड, भाई राजिंदर सिंह मेहता, स. बावा सिंह गुमानपुरा, स. सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, बीबी बलविंदर कौर लोपोके, स. अमरीक सिंह विछोआ, स. जोध सिंह समरा, बीबी स्वर्ण कौर तेड़ा, स. अमरजीत सिंह बंडाला, स. भगवंत सिंह सियालका, स. सुरजीत सिंह तुगलवाल, स. गुरिंदरपाल सिंह गोरा, स. गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी जसवीर कौर जफ्फरवाल, स. रविंदर सिंह चक्क, स. तारा सिंह तलवंडी, स. हरजिंदर सिंह धामी, स. सुरिंदर सिंह ठेकेदार, स. जंग बहादुर सिंह राय, स. परमजीत सिंह लखेवाल, स. अजमेर सिंह खेड़ा, बीबी परमजीत कौर लांडरां, स. रघुजीत सिंह विरक, स. जगतार सिंह रोडे, स. सुरजीत सिंह कंग, बाबा चरणजीत सिंह जस्सोवाल, स. सुखमीत सिंह कादियां, स. गुरमिंदर सिंह मठारू, स. गुरिंदर सिंह बावा और बीबी सुखविंदर कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इसके अलावा ओएसडी स. सतबीर सिंह धामी, सचिव स. बलविंदर सिंह काहलवां, इंजीनियर सुखमिंदर सिंह, स. गुरिंदर सिंह मथरेवाल, निजी सचिव स. शाहबाज सिंह, अतिरिक्त सचिव स. भगवंत सिंह धंगेरा, स. जसविंदर सिंह जस्सी, स. बिजय सिंह, स. प्रीतपाल सिंह, उपसचिव स. गुरनाम सिंह, स. गुरदियाल सिंह, स. हरभजन सिंह वक्ता, स. सुखबीर सिंह, स. आजाद दीप सिंह, स. मनजीत सिंह और स. गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र