वार्ड नंबर 70 युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड के विभ्न्नि क्षेत्रों का दौरा किया


अमृतसर : वार्ड नंबर 70 के पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने आज अपनी वार्ड के विभ्न्नि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। विकास सोनी ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर व एसडीओ को साथ लेकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को हल करवाने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारू न होने की​ शिकायत की। विकास सोनी ने एसडीओ स्ट्रीट लाइट को निर्देश दिए कि कल तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक होनी चाहिए। जो स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रहीं, उनकी जगह नई लगाइ। जाएं।विकास सोनी ने लोगों से कहा कि वार्ड नंबर 70 का हर पक्ष से विकास करवाया जा रहा है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नगर निग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वार्ड का समय समय पर दौरा करे। लोगों की मुश्किलें सुनें। इसके अलावा लोग फोन पर भी अपनी शिकायतें बता सकते हैं, जिनका हल जल्दी करवाया जाएगा। इस अवसर पर सेंटरी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ,एस  डी  ओ  तरसेम कुमार , कमल पहलवान ,प्रवेश गुलाटी ,राकेश शर्मा ,मंगल सिंह ,बाऊ  चरण दास अधि उनके साथ थे !

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *