डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन


अमृतसर : डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन अमृतसर में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉक्टर अनीता मेनन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक ओम प्रकाश सोनी शामिल हुए। स्थानीय प्रबंधकीय समिति डीएवी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुदर्शन कपूर एवं प्रिंसिपल महोदय ने विधायक ओमप्रकाश सोनी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। प्रिंसिपल अनीता मेनन ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विभिन्न डीएवी संस्थानों के प्रिंसिपल स्थानीय प्रबंधकीय समिति के विभिन्न सदस्यों को महाविद्यालय में समय-समय पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।विधायक सोनी ने शम्मा रोशन कर कार्यक्रम की  शुरवात करवाई ।

 इस अवसर पर विधायक सोनी ने 120 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । विधायक सोनी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा गहना है जिस की चमक से मनुष्य के व्यक्तित्व में निखार आता है। विधायक सोनी ने नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज में ऊंचा नाम स्थापित कर रही हैं। बेटियां अपनी शक्ति पहचाने और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएं। इस अवसर पर सुदर्शन कपूर ने  विधायक सोनी व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। विधायक ओम प्रकाश सोनी ने इस संस्था को 5,00,000 की ग्रांट देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्यारे लाल सेठ भी उनके साथ थे ।

Check Also

हलका सेंट्रल के वार्ड नंबर 55 और 56 में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत जनसभाएं

नशामुक्त पंजाब के निर्माण के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: दीक्षित धवन कल्याण केसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *