नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस

जलंधर : नेहरू युवा केंद्र जालन्धर युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस से संबन्धित समागम करवाया गया। इस अवसर पर समागम को संबोधन करते हुए जिला यूथ कोआरडीनेटर सेमसन मसीह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि हम सबको उनकी तरफ से दिखाऐ गये मार्ग पर चलते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए और सामाजिक बुराईयों के ख़ात्मे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि नेहरू युवा केंद्र नौजवानों की संस्था है और इस की तरफ से नौजवानों को सामाजिक बुराईयों के खात्मे के लिए लामबंद करने के इलावा राज्य और देश के संपूर्ण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है इस लिए अधिक से अधिक नौजवान को नेहरू युवा केंद्र से जुड़ कर समाज, राज्य और देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय पुरुस्कार अध्यापक रवीन्द्र सिंह कंग ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा सामाजिक बुराईयों के खात्मे और नौजवान शक्ति को रचनात्मिक सोच की ओर लगाने के लिए निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की गई। राष्ट्रीय ऐवारडी प्रो.जसबीर सिंह ने नेहरू युवा केंद्र को नौजवानों की संस्था बताते हुए कहा कि यह नौजवानों की संस्था है इस लिए नौजवानों को अधिक से अधिक इस संस्था के साथ जुडऩा चाहिए। इस अवस पर नेहरू युवा केंद्र की तरफ से अध्यापक रवीन्द्र सिंह कंग को स्टेट अवार्ड मिलने पर स6मानित भी किया गया। इस अवसर पर अन्यों के इलावा सुरिन्दर सिंह, कालेज, शबनम, दविन्दर कौर, विशाल,सुखविन्दर सिंह, कंवरपाल सिंह, बूटा सिंह, गगन,गुरप्रीत सिंह, गौरव चुंमबर और अन्य वालंटियर भी उपस्थित थे।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *