अर्जुन मलिक प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष व साहिल शर्मा मीडिया सह संयोजक नियुक्त 

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के निर्देशों अनुसार प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने प्रदेश भाजयुमो की इकाई का विस्तार करते हुए अर्जुन मलिक( अमृतसर)  को प्रदेश भाजयुमो का उपाध्यक्ष एवं साहिल शर्मा (अमृतसर) को प्रदेश मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है! प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी शर्मा व प्रदेश हाईकमान का धन्यवाद करते हुए अर्जुन मलिक व साहिल शर्मा ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उनके उपर दिखाया है, वह उस विश्वास को सार्थक करने मे कोई कसर नही छोडेंगे। पार्टी की विचारघारा को घर घर तक पहुंचने के लिए प्रदेश का प्रवास करके पार्टी का सौंपे गये दायित्व को पूरी निष्ठा व लगन से करके पार्टी का ध्वज बुलंद करेंगें।

उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के दिशा निर्देशों अनुसार आगामी लोकसभा चुनावो मे भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजयुमो महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मोदी को एक बार फिर से केन्द्र की सत्ता पर काबीज करवाना और युवा वर्ग को पार्टी के साथ जोडना ही भाजयुमो का मुख्य लक्ष्य व उद्देश्य है।  केन्द्र सरकार के बेमिसाल कार्यकाल, जनहित नीतिया, हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक करवाने के लिए घर घर तक जायेंगे।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *