लोकसभा चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने के लिए घर घर संपर्क करे कार्यकर्ता-श्वेत मलिक

चंडीगढ़ :  विश्व भर में भारत की साख को बढाने व देश के छुपे कौशल को प्रोत्साहित करके विकसित भारत बनाने के सफल प्रयासों के चलते जहाँ भारत को शक्तिशाली देशो की सप्रदा मे ला कर खडा कर दिया है, वही देश की जनता को कांग्रेस के लम्बे कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए विकास व हर वर्ग के उत्थान करके देश की जनता की विश्वसनीयता पर खरी उतर रही हैं।  प्रधानमंत्री की देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की कडी को बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक पार्टी के सिपाही की भूमिका निभाते हुए प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की हर क्षेत्र में विफल चल रही सरकार से ग्रस्त जनता के हको की जंग को लेकर सडको पर सफल विपक्ष की भूमिका निभा रहे है। मलिक जहाँ कांग्रेस सरकार की असफलताओ का ढोल पीट कर जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहे है, वही भाजपा के संगठन को सुदृढ व मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर का प्रवास करके पार्टी के आधार को विकसित करने मे पूरी निष्ठा व कर्मठता से लगे हुए हैं। मलिक के प्रभावशाली नेतृत्व मे मजबूत संगणनात्मक ढांचे का विस्तार हो रहा है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी की जडे मजबूत करने के लिए संगठित दिखाई दे रहे है। पाँच पाँच बूथो पर एक शक्ति केन्द्र प्रमुख बना कर पार्टी चुनावी तैयारीयो पर कोई कसर छोडने के मूड में नहीं है! मोदी सरकार की जनहितार्थ नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ता घर घर पहुँच कर मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हो कर जुटे हुए है।

                             पंजाब की जनता से विश्वासघात करके झूठे वायदो की वैसाखियो पर सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियो और असफलताओ के चलते हर वर्ग का जीवन दुर्लभ कर दिया है।  कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व मे “जन जागरण संपर्क यात्रा ” करके “कांग्रेस गद्दी छोडो आंदोलन ” आरम्भ करके जनता के हितो के लिए सडको पर उतर गयी हैं। जिसे कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्राहि त्राहि कर चुकी जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। विभिन्न जिलो मे मलिक के नेतृत्व मे हुए कार्यक्रम विशाल रैलीयो का रूप ले रहे है। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय मे बैठक के दौरान मलिक ने कहा कि विपक्षी दल मे होते हुए अपने कर्तव्य को निभाते हुए भाजपा चौकीदार की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस सरकार को जनता से किये हुए वायदे याद करवाने और जनता के हको की लडाई मे भाजपा जनता के साथ खडी है, और कांग्रेस सरकार को जनता की अदालत से भागने नही दिया जायेगा! मलिक ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस की चरमराई हुई कानून व्यवस्था से डर के माहौल मे जी रही है,  कांग्रेस सरकार माफिया के दबाब मे कार्य कर रही है, नशे को घर घर तक पहुंचने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है आये दिन बडी वारदात, चोरी डकैती, खुलेआम हो रही है!  सरकार के संरक्षण के चलते अपराधी निर्भीक घुम रहे है!  जिससे आम आदमी भयभीत है, डरा हुआ है। लेकिन भाजपा जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जनता से साथ खडी है और जनता की लडाई जनता के बीच रह कर लड रही है।

                            मलिक ने कहा कि भाजपा प्रदेश का संगठन कार्यकर्ताओं के गतिशील कार्यो के चलते पूरी तरह मजबूत है!  लोकसभा चुनाव की तैयारीयो मे प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुट चुके है।   प्रदेश स्तर से जिला स्तर,  जिला स्तर से मंडल स्तर, मंडल स्तर से शक्ति केन्द्र तक, शक्ति केन्द्र से बूथ स्तर तक चुनावी बैठके महीने मे तीन बार हो रही है! बूथ को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर तक कार्यकर्ता घर घर तक जनता से संपर्क कर रहे है। इसी के चलते प्रदेश भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ मे प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व मे प्रदेश स्तरीय संगणनात्मक बैठके चलती रही।  तीन चरणो मे रखी गई बैठको मे सबसे पहले भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लोकसभा चुनावो पर चर्चा के लिए हुई।  जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 13 लोकसभा के प्रभारी शामिल हुए।   बैठक मे लोकसभा चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कि गई। दुसरी बैठक प्रदेश भाजपा के पदाधिकारीयो की हुई। जिसमे सभी पदाधिकारीयो के दिये हुए जिला प्रभार के चलते जिलो की वर्तमान संगणनात्मक स्थिति पर चर्चा की गई। तीसरी बैठक मे 33 जिलो के अध्यक्ष व जिला प्रभारी उपस्थिति हुए,  जिसमे सभी जिलो को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने के लिए जन संपर्क करके मोदी सरकार की जनहितार्थ नीतियों को घर घर तक पहुंचने के दिशा निर्देश मलिक द्वारा दिये गऐ। इस अवसर पर प्रदेश  संगठन मंत्री दिनेश कुमार, पूर्व  अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, कमल शर्मा, प्रो राजेन्द्र भंडारी, विधायक सोम प्रकाश, अरुण नारंग, प्रदेश महामंत्री राकेश राठोर, परवीन बांसल, दयाल सिंह सोढी, सुरजीत ज्ञानी, जीवन गुप्ता, रीना जेतली, दिलबाग राय, अनिल यकीन, अरूणेश शाकड, रेणु थापर, कवर जगदीप सिंह, नरेन्द्र परमार, सुरेश महाजन, राकेश गिल, गुरदेव देबी, उमेश शारदा, मेजर गिल, डा हरविंद्र सिंह संधू, जनार्दन शर्मा, विक्रमजीत सिंह चिना, सैमसंग बबलु के इलावा 33 जिलो के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थिति थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *