छस्तीसगढ़ ,राजस्तान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हुई शानदार जीत का मनाया जशन

अमृतसर : छस्तीसगढ़ ,राजस्तान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हुई शानदार जीत के उपलक्ष्य में कोंग्रेसी कर्यकर्ताओं ने पार्षद विकास सोनी के ग्रह निवास पर पहुँच कर उनका मुंह मीठा करवाया।  इस अवसर पर पार्षद सोनी ने कहा की लोग मोदी सरकार से बहुत दुखी थे और उन्होंने मोदी के मिशन 2019 पर पूरी तरह पानी फेर दिया है।  उन्होंने कहा की पांच राज्यों में भाजपा की हार दिखाती है की लोग इससे कितने दुखी है और जुमलों वाली सरकार को जनता ने सबक सिखाया है।

  पार्षद सोनी ने कहा की देश की जनता व्यापर और रोज़गार चाहती है मगर बड़े दुःख की बात है की मोदी सरकार ने नोटबॅंधी करके ,जी.एस.टी लगाकर लोगो का रोजगार और व्यापर ही शीन लिया है।  उन्होंने कहा की आगामी लोक सभा चुनावो में कांग्रेस पुरे देश में जीत का परचम लहराएगी।  इस अवसर पर पार्षद महेश खन्ना ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,दीपक राजू ,सुनील कुमार कोटि ,गुरदेव सिंह दारा ,इन्दर खन्ना ,रमन बाबा ,संदीप महाजन ,हैप्पी ,पार्षद ताहिर शाह ,सलीम पहलवान ,तनिश बाबा ,निशान सिंह ,बब्बू मान ,अधि उनके साथ थे।  

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *