11 से 19 तारीख तक होने जा रही श्री मदभागवत गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभ आरम्भ

मंडी गोबिंदगढ़ ( जगदीश अरोड़ा) : यहां के स्थानीय श्री कृष्णा मंदिर में 11 से 19 तारीख तक होने जा रही श्री मदभागवत गीता ज्ञान यज्ञ का शुभ आरम्भ श्री हरि कथा समिति व जे पी गोयल के सहयोग से पहले दिन की शुरुआत अध्य्क्ष डा. मनमोहन कौशल, दविंदर पराशर  व मुख्य आयोजकों ने महाराज जी को फूल माला पहना कर किया। श्री कथा व्यास परम श्रध्देय स्वामी अशोकानन्द सरस्वती जी (शुक्रताल, यू. पी. वाले) अपने मुखारविन्द से रसमयी अमृतवाणी द्वारा कथामृत का रसास्वादन करते हुए कहा कि गीता एक गीत है जो हमे सत्य-असत्य, धर्म-अधर्म, नित्य-अनित्य की पहचान करवाती है। इसके उपदेशों को अपनाने से हमारा जीवन सुखमयी, आंनदमयी, शान्तमयी होगा। हर इंसान हीरा है। जो कि कंकर व पत्थर जैसी जिंदगी जी रहा है। यह गीता हर हीरे को तराशते हुई। वो बुद्धि प्रदान करती हैं। हम सभी बाहरी सुखों मे अपना जीवन व्यतीत कर देते लेकिन अन्तरीय सुखों मे जीवन आनंदमयी होगा। इस मौके पर महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि आप सब भाग्यशाली है कि स्वामी जी महाराज पिछले कई बर्षों से  शहर निवासियों के लिए अपने ज्ञान की बर्षा गीता के माध्यम से हमारा ऐसा मार्गदर्शन कर रहे है जिससे हमारा जीवन सुखमय, शांतमय, सकारात्मक होगा।         

 गीता का ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान हैं गीता के प्रकाश में जीवन जीना सुखमय हैं। यह ज्ञान दुखों से छुड़वाने वाला,चिन्ताओ से मुक्त करवाने वाला हैं।गीता मुक्ति एवं सुखों का गणित हैं  समझदारी से कर्म सुख देते हैं। नासमझी से कर्म दुख देते है। इसका ज्ञान नकारात्मक को दूर करते हुए सकारात्मक बनाते हुए जीवन को सुखमय जीवन जीने का ढंग सिखाती है। आप सभी  शहर वासियों से अपील है  कि इस दिव्य आयोजन में सपरिवार एवं अपने ईष्ट मित्रों सहित प्रधार कर अपने जीवन को सफल बनायें ।  इस मौके पर मोती लाल सेतिया, सचिव संदीप गोयल,  प्रेस सचिव संजय गर्ग, पी आर ओ शिवम बंसल, हरिप्रकाश गोयल,नओम प्रकाश अग्रवाल, राजा राम गोयल, शरण दास मित्तल, हरमेश जैन, ,गुरदयाल दास भारती, आर के सिन्हा, विकास वालिया, बहादुर बस्सी, श्री प्रकाश गोयल, नंद लाल, सोम प्रकाश थापर, पंडित पुष्करदत्त, पंडित अमरचंद , अश्वनी भांबरी, आर पी शारदा, नरिंदर गुप्ता, मुकेश जिंदल, प्रेम बस्सी, राधे शयाम गोयल, रवि राज खोसला,विवेक सिंगला, उमेश अग्रवाल, ऋषि राज गोयल, जोगिंदर मेंनी, लकी मग्गो, राज लोंगोवाल, तारा चंद अग्रवाल, रतिराम, भूपिंदर सिंह बाजवा के ईलावा महिलाएं

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *