Breaking News

नशों पर निर्भर लोगों के लिए बनेगा स्पैशल काउंसलिंग केंद्र -जिलाधीश

जालन्धर : जालन्धर को पूर्ण तौर पर नशे की दलदल से निकालने के लिए पंजाब सरकार ने सिविल अस्पताल जालन्धर के नशा मुक्ति केंद्र के माडल पर विशेष काउंसलिंग सैंटर खोलने का फ़ैसला किया है। जिस में नशों पर निर्भर लोगों से विचार विमर्श कर उनका इलाज किया जायेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिलाधीश जालन्धर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि स्पैशल काउंसलिंग केंद्र का मुख्य उदेश्य नशों पर निर्भर लोगोंं का मार्ग दर्शन कर उन को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है, और युवाओं को नशे की दलदल में धँसने से बचाना है। शर्मा ने बताया कि विशेष काउंसलिंग केंद्र में नशों पर निर्भर लोगों के लिए विचार विमर्श सैशन भी करवाए जाएगे। जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से केंद्र की स्थापना के लिए 1 लाख रुपए की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार नशों के खिलाफ़ पहले ही जंग छेड़ी चुकी है। शर्मा ने कहा कि यह जिला स्तरीय काउंसलिंग केंद्र मनोरोग विशेषज्ञ, समाज सेवक और विषय विशेषज्ञ की देख-रेख में चलाया जायेगा। सिविल सर्जन जालन्धर डा.राजेश कुमार बग्गा ने बताया कि इस केंद्र में विशेषज्ञ नशा करने वालो की पूर्ण सहायता करेगे ,ताकि इस समस्या से निजात दिलाई जा सके । उन्होनें कहा कि इस सैंटर में सभी सुविधाओं जिन में काउंसलर के लिए केबिन, बैठने के लिए योग्य प्रबंध होगा । लोगों में इस सैंटर प्रति शिक्षा और जानकारी के लिए प्रचार सामग्री भी छपाई जायेगी। उन्होनें बताया कि यह सैंटर जल्दी ही सिविल अस्पताल जालन्धर के माडल नशा मुक्ति सैंटर में काम करना शुरू कर देगा।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *