कैबनिट मंत्री रंधावा, अरोड़ा और धर्मसोत द्वारा मास्टर गुरबंता सिंह को श्रधांजलि भेंट

जालन्धर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, साधु सिंह धर्मसोत और सुन्दर शाम अरोड़ा और समाज के हर वर्ग के लोगों द्वारा समाज सुधारक और पूर्व मंत्री पंजाब मास्टर गुरबंता सिंह को उनकी 39वीं बरसी के अवसर पर भावपूर्ण श्रधांजलि भेंट की गई। पूर्व मंत्री मास्टर गुरबंता सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू, .प्रताप सिंह कैरो0, मास्टर गुरबंता सिंह और अन्यो की तरफ से निभाई गई सेवाओं को याद किया गया। उन्होने कहा कि इन नेताओं की दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप आज की पीढी जीवन में हर क्षेत्र के विकास का नेतृत्व कर रही है। उन्होने कहा कि इन महान नेताओं को सच्ची श्रद्धांजली यही होगी कि उनकी तरफ से दिखाये रास्ता पर चलते हुए देश की भाईचारक सांझ और शान्ति को मजबूत रखा जाये। मास्टर गुरबंता सिंह को समाज के दबे कुचले वर्गों का मसीहा इकरार देते हुए रंधावा ने कहा कि समाज कल्याण के लिए उनकी तरफ से निभाई गई सेवाओं को सभी की तरफ से हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह की तरफ से दिखाये रास्ता पर चलते हुए उनके स्वर्गवासी सुपुत्र चौधरी जगजीत सिंह ने लोगों की सेवा की और अब उनके सुपुत्र मैंबर पार्लियामेंट संतोख सिंह चौधरी, पोते विधायक सुरिन्दर सिंह चौधरी और जनरल सचिव पंजाब कांग्रेस श्री विक्रम जीत सिंह चौधरी की तरफ से समाज की नि:स्वार्थ सेवा की जा रही है।

अपने संबोधन में वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह ने समाज के जरूरतमंद और कमजोर लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए बहुत ही उत्साह से काम किया। उन्होने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह जी की तरफ से कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए दिया गया योगदान बहुत ही प्रशंसायोग है। उन्होने कहा कि मास्टर जी की तरफ से दिखाया गया रास्ता हमें सभी को समाज सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से मास्टर गुरबंता सिंह जी को मानवता का रहनुमा इकरार देते हुए उनको बहुपक्षीय श2िसयत बताया जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज के कमजोर और दबे कुचले लोगों के कल्याण के लिए लगा दी। उन्होने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व वाली बात है कि उन की तीसरी पीढि की तरफ से समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखा गया है।

इस अवसर पर मैंबर पार्लियामेंट जालंधर चौधरी संतोख सिंह ने श्रद्धांजलि समागम में शामिल सभी सखशियतों का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह ने परिवार को जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया और उनकी तरफ से बहुत खुशी और उत्साह के साथ इस को निभाया जा रहा है। इस अवसर पर चौधरी संतोख सिंह की तरफ से देश और लोगों के कल्याण के लिए किये गये दूर अन्देशी फ़ैसलों को भी याद किया गया। मैंबर पार्लियामेंट ने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह जी सच्चे देश भक्त और दूरदृष्ट वाले नेता थे जिन्होने हमेशा समाज के कल्याण के लिए काम किया। इस अवसर पर चौधरी संतोख सिंह ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए मास्टर गुरबंता सिंह जी की तरफ से किये गए संघर्ष को भी याद किया गया। उन्होने कहा कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और श्री प्रताप सिंह कैरो की योग्य और दूरदृष्टी नेतृत्व के फलस्वरूप मास्टर गुरबंता सिंह ने भाखड़ा डैम बनाने, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की स्थापना, सिंचाई व्यवस्था को दूरुसत करने, समाज के कमज़ोर वर्गों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के अनेकों फ़ैसले लिए गये।

इस से पहले विधायक चौधरी सुरिन्दर सिंह और जनरल सचिव पंजाब कांग्रेस समिति विक्रमजीत सिंह चौधरी ने आये शखसियतों का स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक रजिन्दर बेरी, बावा हेनरी और हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व मैंबर पार्लियामेंट महिन्दर सिंह के.पी., डिप्टी कमिशनर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी.जालन्धर नवजोत सिंह माहल, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान सुखविन्दर सिंह लाली, जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जेतिन्दर जोरवाल और जसबीर सिंह, उप-मंडल मैजिस्ट्रे परमवीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर पुलिस के.एस.हीर और अन्य उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *