Breaking News

केंद्र की लोग भलाई स्कीमों के कारण जनाधार बढ़ा: डा.रमन घई

होशियारपुर : गांवों के विकास कामों के लिए केंद्र सरकार फंडो की कमी नहीं आने देगी। सरपंच गांवों की समस्याओं को उन तक पहुंचाये वो उनका जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। उक्त बातों का प्रगटावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला केे कार्यलय में  गांव खडियाला सैनियां के सरपंच प्यारा सिंह की समस्याओं को सुनने के  दौरान डा. रमन घई ने कही। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने गांवों के विकास कामों के लिए अनेक स्कीमें चलाई है तांकि गांवों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा शौचालय बनाने, उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर दिये गए।

डा. रमन घई ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दोबारा भाजपा की सरकार बनेंगी। डा. रमन घई ने कहा केंद्र सरकार की लोग भलाई स्कीमों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर गांव खडियाला सैनियां के सरपंच प्यारा सिंह इस ने केेंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला को अपनी समस्याएं बताई। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजीत बाली के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *