नशों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने तथा कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 अक्टूबर 2026: ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.), अमृतसर द्वारा जंडियाला और मानांवाला के ओ.ए.टी. केंद्रों तथा सठियाला और वडाला कलां में जागरूकता अभियान चलाया गया।
श्री राजेश बाहरी, बी.एम.एम. और श्री सुरिंदर सिंह, बी.टी.एम. ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को नशों के दुरुपयोग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर युवाओं को नशों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को समय पर उपचार और काउंसलिंग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार के उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र