12 फरवरी से 5 करोड झण्डे अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरो पर लगाऐगी – तरूण चुग

अमृतसर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री तरूण चुग ने केन्द्रीय विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा 2019 के लोकसभा चुनावों के समर में पुरी पार्टी अटक से कटक तक व कश्मीर से कन्याकुमारी तक पुरी ताकत व गठबन्धन दलो के सहयोग से भाग लेकर पुनः प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये कटिबद्व हो चुकी है। उन्होने कहा की 2019 का चुनाव विपक्षी दलो के महामिलावट वाले गठबन्धन जिसका उदेश्य भृष्टाचार ,वंशवाद पर आधारित है के साथ होगा। चुग ने कहा की राष्ट्ीय अध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आहवान किया की देश के 5 करोड से अधिक घरों में पार्टी का झण्डा 12 फरवरी से 2 मार्च के पखवाडे में लगा कर मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान को सफल बना कर देश के वातावरण के भाजपामय बनाया जाये। चुग ने कहा की झण्डा अभियान के अन्तर्गत राष्ट्ीय अध्यक्ष अमित शाह 12 फरवरी को स्वंय अपने घर अहमदाबाद में झण्डा फहरा कर अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क चलायेगे। इसी के साथ सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में पार्टी का झण्डा फहराने के पश्चात अपने प्रदेश से सम्बंधित केन्द्रीय मन्त्री ,सासंद ,विधायक , महापौर ,जिला परिषद प्रमुख पंचायत प्रमुख ,पार्षद भी अपने अपने घरों में पार्टी का झण्डा फहरा कर 4 घण्टे जनसर्म्पक अलग अलग दिन सुनिश्चित करेगें। 

चुग ने केन्द्रीय विधानसभा के कार्यकर्ताओं को आहवान किया की मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के अधीन पार्टी का झण्डा प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घर में लगाने के लिये सभी चारो मण्डलो ,वार्ड प्रधानों ,शक्ति केन्द्र प्रमुखो व बुथ इन्यार्जो के अतिरिक्त अपनी पार्टी के समर्थकों के घरो पर पार्टी का झण्डा लगाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में नवनियुक्त जलियांवाला बाग मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रमण शर्मा एवंम कटडा भाई संत सिंह मण्डल युवा मोर्चा महामन्त्री श्री रजत चोपडा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डल प्रधान इन्दरपाल आर्य ,संदीप बहल ,तरविन्दर बिल्ला ,सतीश अग्रवाल ,संजीव कुमार मिर्चा वाले ,सुनील सेहगल ,रोमी चोपडा ,कृष्ण गोपाल बिल्ला , हैप्पी नययर ,विशाल शूर ,गौतम उम्मट , विशाल आर्य आदि उपस्थित थे। 

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *