Breaking News

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा हो रहे अपने पैरों पर खड़े: अनिल जोशी

अमृतसर : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को स्किल्ड कोर्स करवा कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत आज पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी जी के मेडिकल एनक्लेव स्थित कार्यालय में विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पूरे अमृतसर जिले से सैकड़ों युवाओं ने शिरकत की । स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत विद्यानता स्किल इंस्टिट्यूट द्वारा हेल्थ सेक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर अमृतसर में करवाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स के लिए आज 88 आवेदकों ने दाखिला भरा जिनके बैच कल से शुरू होंगे । कैंप के दौरान स्किल डेवलपमेंट मैनेजर श्री मनीष शर्मा और उनकी टीम ने आवेदकों को योजना के बारे में पूरी जानकारी दी और उनके दाखिला फार्म भरे ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनिल जोशी जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ आज देश के हर कोने तक सीधे लोगों तक पहुंच रहा है । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज 88 आवेदकों का दाखिला किया गया है जिनको स्किल इंडिया के तहत स्किल्ड कोर्स करवाए जाएंगे, उपरांत कोर्स पूरा करने पर उन्हें कोर्स का सर्टिफिकेट व उनके खाते में पोस्ट प्लेसमेंट सपोर्ट के तौर पर मोदी सरकार की और से 1450 रुपए 1 से 6 महीने तक सीधे जमा होंगे जो कि उनकी प्लेसमेंट प्रक्रिया के हिसाब से होंगे । जोशी ने कहा कि युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है ताकि वह मोदी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़े हो सके और अपना भविष्य उज्जवल कर सके । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की इन जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि हर किसी को इन योजनाओं का लाभ मिल सके ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *