Breaking News

प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’’

चंडीगढ़ : बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65वीं जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने सौजन्य से सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण करके मनाई । इस बारे में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ जोनके जोनल इंचार्ज श्री के0के0 कश्यप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जन्म जयंती निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज के दिन पूरे देश के  925 अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में स्वच्छता अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश ’’प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’’ कोअपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाकर एक स्वच्छ व सुंदर समाज बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी है।

चंडीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक ने बताया कि आज चंडीगढ़ में सुबह सभी श्रद्धालुओं ने निरंकार प्रभु परमात्मा को प्रार्थना की और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने व किसी प्रकार का प्रदुषण न फैलाने की प्रतिज्ञाली। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ शहर में 15 अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सैक्टर-12 स्थित पी0जी0आई चंडीगढ, गर्वनमैंट मेडिकल काॅलेज एंड पताल सैक्टर-32, गर्वनमैंट सिवल अस्पताल, सैक्टर-22, सैक्टर 45, सैक्टर- 40, मनीमाजरा,  गर्वनमैंट डिस्पेंसरी डड्डूमाजरा, मलोया, सैक्टर-56, सैक्टर- 44 , इंदिरा काॅलोनी, मौली जागरां, माॅडर्न हाउसिंग कम्पलैक्स, सैक्टर-49 एवं गर्वनमैंट सिविल आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी, सैक्टर-47 में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई।

इस अवसर पर पी0 जी0 आई मेडीकल सुपरीडेंट  प्रोफेसर ए0 के0 गुप्ता और डाॅ पंकज राॅवत, प्रोेफेसर आर0 आर0 शर्मा अध्यक्ष डाॅ सुचेत सचदेव ट्रांसफयुज़न डिपार्टमेंट बल्ड बैंक ने निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता मेंदिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मिशन स्वच्छता के क्षेत्र में एक रोल माॅडल की तरह समाज को नजरिया दे रहा है। पी जी आई जैसे संस्थान यहां हजारों मरीज पहुंचते हैं, वो बीमारियों से उन्मुक्तकेवल स्वच्छता को अपनाकर ही रह सकते हैं, यही संदेश आज निरंकारी मिशन के श्रद्वालुओं ने दिया है इसी प्रकार गर्वनमैंट मेडिकल काॅलेज एंड अस्पताल सैक्टर-32 में डा0 रवि गुप्ता मेडिकल सुपरीडैंट, डा0 जी0 पी0 थामी जी व सैक्टर 45 के सिविल अस्पताल के डा0 कृष्ण चैधरी एस एम ओ ने भी मिशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में दिए जा रहे योगदान को सराहा व कहा कि स्वच्छ रहकर ही समाज की परिकल्पना कीजाएगी। इसी लड़ी में सिविल डिस्पेंसरी सैक्टर 49 में वृक्षारोपण भी किया गया।

           इस अवसर पर मैम्बर इंचार्ज ब्रांच एडमिनिस्ट्रीव श्री मति जोगिन्दर कौर जी, 15 सैक्टर एरिया के मुखी एस.एस बांगा जी, सैक्टर 40 के इंचार्ज  पवन कुमार जी, सैक्टर 45 के इंचार्ज एन.के गुप्ता जी के साथ साथ सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों के साथ सन्त निरंकारी सेवादल के अधिकारी भाई बहन व बाल सेवादल के सदस्यों और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मानवता के लिए किये गए इसमहान कार्य के लिए अपना भरपूर योगदान दिया।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *