Breaking News

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमलें का पाकिस्तान को सिखाया सबक: केंद्रीय मंत्री सांपला

भारतीय एयर फोर्स ने पाक में आतंकी ठिकानें को बनाया निशाना

होशियारपुर : पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार तडक़े 3.50 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। इस संबंधी केंद्रीय मंत्री विजय सांपला जी ने कहा कि पुलवामा हमलें के बाद प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने दुखी मन से शहीदों को श्रद्धाजंलि दी थी और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी और इसकी सजा दी जाएगी। जिसके लिए भारतीय सैनिकों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, जिसके बाद सरकार ने अपने सैनिकों को खुली छूट दी थी तांकि देश का सम्मान बरकरार रखा जा सके। श्री सांपला ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सैनिकों को कहा था कि  पुलवामा हमलें का बदला लिया जाएगा और आपकों इसकी खुली छूट है। सांपला ने बताया कि भारतीय सैनिकों को ने तीन बजे हवाई हमलें किये। उन्होंने कहा अगर पाकिस्तान ने दोबारा ऐसा किया तो उसे सबक सिखाया जाएगा।

एक सवाल के जबाव में उन्होंने बताया कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा हमला किया तो भारतीय फौज इसका मुंहतोड़ जबाव देने के लिए तैयार है और इस संबंधी भारतीय सैना को पूरी पावर दे दी गई है। सांपला ने कहा जैश के आतंकी देश में फिर फिदायीन हमलों की तैयारी में था, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी। बालाकोट में भारत ने जिस आतंकी कैम्प पर हमला किया, उसे मसूद अजहर का रिश्तेदार चलाता था। हमले में बालाकोट (पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत) में जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैम्प तबाह कर दिया गया। इसे मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर चलाता था। हमले में कई आतंकी और जैश के सीनियर कमांडर मारे गए।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *