संसद सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने स्कूल जाने वाली लड़कियो को 10000 साइकिल वितरण मुहिम की शुरूआत

लड़कियों के सश1ितकरण के लिए इसको एक अहम कदम करार

जालन्धर : संसद सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि जिले में लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल जाने वाली 10+1 और 10+2 लड़कियाँ को 10000 से अधिक साइकिलें वितरित की जाएंगे। सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल मॉडल टाऊन जालन्धर से साइकिल बाँट मुहिम की शुरुआत करते हुए संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि यह राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढावा देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होने कहा मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में 1.39 लाख साइकिल लड़कियों को बाँटे जाएंगे। उन्होने कहा कि इन साइकिलों में से 10558 साइकिल जालंधर जिले में बाँटे जाएंगे।

संसद सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई यह स्कीम लड़कियाँ को सश1ितकरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होने कहा ग्यारहवी और बारहवीं की पढाई के लिए दूर-दराज स्कूल होने के कारण लड़कियों के स्कूल छोडऩे की प्रवृति को रोकने के लिए यह स्कीम शिक्षा प्राप्त करने को आसान बनाऐगी। उन्होने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार सता में आई है तब से महिलाएं की कल्याण एवंर उनके सश1ितकरण करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंजाब सरकार की प्राप्तियों का वर्णन करते हुए संसद सदस्य ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व में महिलाएं को स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की प्रतिनिधिता दी गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस तरफ़ से सफल प्रयास के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लड़कियाँ को शिक्षित करके उनके शस1ितकरण में अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस अवसर पर चौधरी संतोख सिंह की तरफ से स्कूल को 5 लाख रुपए की अनुदान देने का घोषण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह, जिला विज्ञान सुपरवाइजऱ बरजिन्दर सिंह, काऊंसलर अरूना अरोड़ा, गाँव संगीता भाटिया, अनूं खहरा, नवजोत कौर, मोनों, हरमिन्दर सिंह, विजय रानी, मंजू घुमाण, राजविन्दर कौर, ममता और अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *