Breaking News

सोशल मीडिया की फेक और वायरल वीडियों से न घबरायें लोग: केंद्रीय मंत्री सांपला

होशियारपुर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमलें के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को धवस्त किया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फेक व वायरल वीडियो से आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश दिन प्रतिदिन जारी है। लेकिन भारत वासियों को इनसे डरने व इन वीडियों को देख आक्रोशित होने की जरूरत नहीं क्योंकि पूरी स्थिती कंट्रोल में है। उक्त बातों का प्रगटावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने किया। सांपला ने कहा जिस प्रकार भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया उससे हर देशवासी व भारतीय फौज के तीनों अंगो इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स व इंडियन नेवी का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा लेकिन इस कार्यवाही के बाद जिस प्रकार से शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेकर आम लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल व फेक वीडियो तथा फेक समाचारों का सहारा लिया जा रहा है उससे आम लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वो इन वायरल व फेक वीडियो को शेयर व पोस्ट न करें। उन्होंने कहा अगर आम लोग ही ऐसे वीडियो व समाचारों को पोस्ट व शेयर करेंगे तो इससे सेना का मनोबल भी कमजोर होगा। उन्होंने कहा सेना के मनोबल को कोई भारतीय कमजोर नहीं होने देगा। उन्होंने कहा पीएम श्री नरेंदर मोदी ने तो पहले ही सैना को पूरी छूट दे रखी है तांकि दोबारा से कोई भी आतंकी संगठन ऐसा दुस्साहस न करेंगे। उन्होंने कहा भारतीय सेना हर स्थिति का मोह तोड़ जबाव देने के लिए सक्षम है। इसलिए लोग अपना धैर्य बनाएं रखें और सोशल मीडिया की वायरल व फेक समाचारों से भयभीत न हो।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *