Breaking News

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंचायतों को बांटे 2.50 करोड़ रूपये की ग्रांट

होशियारपुर : केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आज अपने संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा हल्कों के अलग अलग ब्लाकों को 2.50 करोड़ रूपये की ग्रांटों के चैक बांटे। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने टांडा हल्के में विकास कामों के चैक बांटे। इस दौरान उनके साथ हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर भी मौजूद थे। इसी प्रकार उन्होंने दसूहा हल्के में पूर्व विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही के साथ विकास कार्यो के लिए लोगों को ग्रांटे बांटी। दसूहा के बाद श्री सांपला ने विधानसभा हल्का दसूहा के क्षेत्र कमाही देवी तथा मुकेरियां हल्के में आते हाजीपुर ब्लाक में विकास कामों की ग्रांटे बांटी। सांपला ने आज सभी कार्यकामों में 2.50 करोड़ रूपये के चैक गांवों की पंचायतों के सरपंचों को दिये। इस दौरान समागम को संबोधित करते हुए श्री सांपला ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी 14वें वित्त कमिशन के पैसे को अपना बता पंजाब की अलग अलग गांवों के पंचायतों को बांट कर गुमराह कर रही हैं। सांपला ने गांव निवासियों तथा सरपंचों व पंचों को कहा कि कांग्रेस के जो विधायक व मंत्री गांवों के लिए विकास के लिए ग्रांटे दे रहे है वो केंद्र सरकार द्वारा जारी 14वें वित्त कमिशन के पैसे है और केंद्र सरकार के पैसे को कांग्रेस विधायक व मंत्री राज्य सरकार का बता कोरा झूठ बोल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा देश के पीएम नरेंदर मोदी जी का एक ही सपना है कि देश के गांवों का जीवन स्तर पर भी ऊंचा उठाया जा सके। उन्होंने कहा आज टांडा, दसूहा और मुुकेरियां के अलग अलग ब्लाकों के विभिन्न विकास कामों के लिए 2.50 करोड़ रूपये की ग्रांटे दी हैं और भविष्य में भी ग्रांटे दी जाएंगी। इस अवसर पर दसूहा से पूर्व विधायक बीबी सुखजीत कौर साही, पूर्व मंत्री अरूणेश शॉकर, जवाहर खुराना, सुखदेव कौर सल्ला, डा. हरसिमरत साही, रविंदर रवि, जिला प्रधान संजीव मिन्हास, मंडल प्रधान कैप्टन गुरविंदर सिंह, रिंपा शर्मा, रिंका शर्मा, मनू खुल्लर कौंसलर, प्रिंसीपल बलकीश राज, मंडल प्रधान बब्बी, अशोक, नरिंदर कौशल, प्रधान किसान मोर्चा दलजीत जीतू, अमनदीप हैप्पी, डा. सुभाष तथा पूर्व मंडल प्रधान प्रेम के अलावा अकाली भाजपा के सीनियर नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *