Breaking News

15 मार्च से फूड कारोबार ओपरेटर के लिए प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू

जालन्धर : खाद्या पदार्थ बनाते समय साफ9सफ़ाई का ध्यान रखने के उदेश्य से, फूड बिजनस ओपरेटरों को फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड अथारटी आफ इंडिया के दिशा निर्देशों से सम्भंधित जानकारी के लिए, स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग जिले में 15 मार्च से प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन करेगा। खुराक सुरक्षा कमिशनर काहन सिंह पन्नू के दिशा निर्देशों अनुसार फैस्टो प्राईवेट लिमटिड द्वारा फूड कारोबार ओपरेटरों को प्रशिक्षण दी जायेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डी.एच.ओ) डा. बलविन्दर सिंह ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि फूड बिजनस ओपरेटरों जैसे कि दुकानदार, दूध वाले, सब्जी विक्रेता, मिठाई उत्पादक, रैस्टोरैंट, होटल, ढाबे वाले, गली फूड विक्रेता और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए जिले में फैस्टो प्राईवेट लिमटिड कंपनी के प्रतिनिधिों की तरफ से प्रशिक्षण दिया जायेगी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण खाद्या पदार्थों को बनाने से लेकर बिक्री तक, फैक्ट्री में साफ-सफ़ाई, उत्पादों की गुणवता से सम्भंधित जानकारी देगी। उन्होने यह भी बताया कि विभाग के अधिकारी फूड सेफ्टी एक्ट के दिशा निर्देशों के बारे में जागरूक किया जायेगा। सिंह ने एफ.बी.ओज़ को बताया कि इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में壯陽藥 हिस्सा लेने से उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान, खुराक सुरक्षा अधिकारी रशू महाजन ने जिले के गाँवों, 4लाकों, सब-डवीजनों और अन्य क्षेत्रों के रेहडिय़ों को पकड़ें वालों पर अधिक से अधिक ज़ोर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि एफ.बी.ओज को पौष्टिक भोजन की सुरक्षा और सफ़ाई अभियान की संभाल करना समय की ज़रूरत है। महाजन ने कहा कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाली को प्रशिक्षण के उपरांत सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए, फूड कारोबार ओपरेटरों को कार्यालय सिविल सर्जन के फूड से3टी विंग से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *