Breaking News

पार्षद विकास सोनी वार्ड नो 49 का किया दौरा

अमृतसर : पार्षद विकास सोनी की और से आज वार्ड नो 49 में तर्कणा पार्क का दौरा किया गया। इस अवसर पर पार्षद सोनी ने कहा की इस पार्क को सुन्दर पार्क के रूप में तब्दील किया जाएगा। और इस पार्क में बच्चों के लिए झूले ,नौजवानो के लिए जिम और बजुर्गों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जायेंगे। इसके उपरांत पार्षद सोनी द्वारा ईलाके का दौरा भी किया गया और लोगो को  विश्वास दिलाया की इस वार्ड की सभी गली और नालियों का पुनर निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्तिथ नगर निगम के अधिकारीयों को हिदायतें दी की विकास कार्यों के जो भी काम करवाए जाये वो गुणवत्ता भरपूर होने चाहिए। इस मौके पर सुनील कुमार कोटि ,रमन बाबा ,सनी ,सुनील ,टिंकू ,अरुण कपूर ,टीनू मरवाहा ,बंसा प्रधान  ,विशाल ,सोनू पहलवान अधि उनके साथ थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *