Breaking News

सिविल अस्पताल में जन औषधि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर :  प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना दिवस के मौके एक सैमीनार सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल में एस.डीएम मेजर अमित सरीन व सिविल सर्जन रेणू सूद की अध्यक्षता में करवाया गया। इस समागम में केंद्रीय मंत्री  विजय सांपला मुख्य मेहमान थे।  सैमीनार का आगाज मुख्यमेहमान विजय सांपला ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान सेहत विभाग की तरफ से डीएचओ डा. सेवा सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। सैमीनार को सम्बोधित करते केंद्रीय मंत्री सांपला ने बताया कि भारत के प्रधान मंत्री की तरफ से लोगों के लिए बेहतर और उच्च गुणवत्ता के इलाज के लिए जनऔषधि केंद्र खोलें जा रहे है तांकि गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इलाज से वंचित न रह सके।  उन्होंने बताया केंद्र सरकार के जन औषधि केंद्रों में 800 प्रकार की सस्ती दवाईयां मिलती है जो बाजार से 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक सस्ती है।  उन्होंने बताया इन दवाईयों में शुगर, बी.पी, कैलोस्टाल को कम करने वाली दवाई के अलावा हार्ट की दवाई भी मिलती हैं। यह दवाएँ के मिलने साथ मरीजों को वित्तीय तौर और बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने बताया आज देश के पीएम नरेंदर मोदी जी द्वारा 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में पीएम री नरेंदर मोदी का लाईव जनऔषधि लाभार्थियों के साथ संवाद भी दिखाया गया।

सांपला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयूषमान योजना के अंतर्गत हर नागरिक का पांच लाख का सेहत बीमा किया जा रहा है तांक लोगों को बीमारी के समय में आर्थिक हालातों से  लडऩा पड़े। लेकिन इस योजना को देश के बाकी राज्यों में लागू कर दिया है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार इसे भी लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार ही केंद्र की योजनाओं का लोगों को सही लाभ नहीं देने दे रही। उन्होंने कहा ये सब तभी हो पाया है जब केंद्र सरकार की नीयत साफ है और लोगों के देने के लिए बढिय़ा नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा जैनरिक व एथिकल दवाईयों में कोई अंतर नहीं हैं। सैमीनार में एस. डी. एम. अमित सरीन की तरफ से जन औषधि के अंतर्गत मिलने वाली दवाएँ बारे उपस्थित स्टाफ को लोगों को जागरूक किया। सिविल सर्जन रेणू सूद ने बताया होशियारपुरव दसूहा में चल रहे केंद्रों के बारे जानकारी दी और बताया कि इस के साथ मरीजों को बहुत लाभ हो रहा है। इस दौरान रजेश कुमार सूरी जोनल लाईसिंग अर्थाटी और डा. रमन घई विचार रखें। इस मौके डा. अमरजीत लाल, मोहम्मद आसिफ, परशोतम लाल, गुरजीश, विजय अग्रवाल, अशेक कुमार के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *