Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रिंसिपल बी.बी.के-डी.ए.वी काॅलेज फाॅर वूमेन सम्मानित

अमृतसर (हिमांशु) : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा और खेलों के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बी बी के डी ए वी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ पुष्पिंदर वालिया को पंजाब की पैनकाॅक सीलैट और रक्बी एसोसिएशन द्वारा सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान एसोसिएशन के सचिव परविन्दर, प्रदीप कुमार (फुटबाॅल कोच) एवं गगनदीप सिंह ने प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने पर डाॅ.पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि हमें अकादमिक के साथ अन्य सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा क्षेत्र की गतिविधियों में भी पूरी सक्रियता रखनी चाहिए। हमारा लक्ष्य सर्वोत्तम बनना होना चाहिए। आपने कहा कि वे भविष्य में भी महाविद्यालय को श्रेष्ठता की ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रयास करती रहेंगी। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन विभाग से प्रो.स्वीटी बाला, प्रो.सविता कुमारी एवं प्रो।गगनदीप कौर उपस्थित थीं।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *