Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री सांपला ने लिया योग गुरु बाबा राम देव से आशीर्वाद

होशियारपुर : होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आज हरिद्वार में पतंजलि आश्रम में पहुंच कर योग गुरु बाबा राम देव जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने बाबा राम देव से देशहित के जुड़े मुद्दों पर गहन बातचीत की। श्री सांपला ने कहा जिस प्रकार आपने देश में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार और प्रसार किया उससे स्वदेशी वस्तुओं को बल मिला और लोगों को विदेशी कंपनियों के चुंगल से निकाला है। इस दौरान बाबा राम देव ने कहाकि बतौर समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री आपने समरस्ता लाने प्रयास अनुकर्णीय है। उन्होंने कहा जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री द्वारा समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों के प्रोत्साहन व उनकी बराबरी के लिए काम किये और करवाये वे प्रशंसनीय है।

इसके अलावा अनुसुचित जाति और अनुसुचित जन जाति के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग योजनाएं चलाई जिनमें से पोस्टमैट्रिक स्कीम भी एक हिस्सा है जिसका एससी वर्ग के बच्चों को बहुत लाभ हो रहा है। इस अलावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने अपने मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए देश भर में कैंप लगा जरूरतमंद दिव्यांगजनों सहायता उपकरण सरकार की मदद से मुफ्त दिलाये। उन्होंने कहा जिस प्रकार देश के पीएम नरेंदर मोदी एक गरीब परिवार से उठे और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं चलाई उसी प्रकार विजय सांपला भी जमींन से जुड़े नेता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सांपला को आशीर्वाद दिया और कामना की देश में दोबारा नरेंदर मोदी पीएम बने और विजय सांपला को भी लोगों की सेवा करने का दोबारा मौका मिले।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *