Breaking News

शिक्षा मंत्री व जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों व सरकारी स्कूलों में मरम्मत कार्यों का लिया जायजा

अमृतसर : शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी सलविंदर  सिंह समरा के साथ बोर्ड परीक्षा केंद्रों व सरकारी स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेने हेतु और औचक नरीक्षण किया। गौरतलब है कि इन दिनों में राज्य भर में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं इसी के मद्देनजर शिक्षा मंत्री ने इन परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की व वहां मौजूद स्टाफ की हाजरी का जायजा लिया उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए परीक्षा केंद्रों में आ रही समस्याओं के बारे में बातचीत की। केंद्रों में तैनात स्टाफ ने उन्हें बताया कि इस बार परीक्षाएं शांति से चल रही हैं वह किसी भी प्रकार की बाहरी दखलंदाजी नहीं है शिक्षा मंत्री सोनी ने कहा कि यह पहली बार है कि परीक्षाएं इतनी शांति पूर्वक व सुचारू रूप से चल रही हैं।

  जिले में कहीं से भी नकल के केस की सूचना प्राप्त नहीं हुई है इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकारी स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों की भी सुध ली इसके तहत माल रोड कन्या सरकारी स्कूल में चल रहे मरम्मत कार्य में प्रयोग की जा रही ईटों की क्वालिटी उन्हें उचित नहीं लगी उन्होंने प्रिंसिपल को तुरंत बढ़िया इंटों की क्वालिटी प्रयोग करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से वह ऐसे किसी भी कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके अतिरिक्त स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के अधीन सरकारी स्कूलों में डिजिटल ब्लैक बोर्ड ,एलसीडी मॉनिटर, वर्दियां व स्टाफ आदि की भी उन्होंने जानकारी हासिल की।   उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों में पढ़ाई का बढ़िया माहौल हो स्टाफ पूरा हो मिड डे मील का प्रबंध उचित हो ताकि सरकारी स्कूलों की लोहार बदली जा सके व छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *