Breaking News

अमृत प्रोजेक्ट हर घर में साफ़ पीने वाला पानी उपलब्ध करवाया जाएगा : सोनी

अमृतसर : कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज वार्ड नो 69 की पार्षद रीना चोपड़ा के साथ उनकी वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा की अमृत प्रोजेक्ट  हर घर में साफ़ पीने वाला पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री सोनी ने कहा की की सभी गलियां नालिया पक्की करवा दी गयी है। इस अवसर पर इलाका निवासियों द्वारा उनके क्षेत्र में पड़ते गंदे नाले को ढकने की मांग की मंत्री सोनी ने कहा की चुनावो के बाद इस नाले को भी पूरी तरह से ढक दिया जाएगा। मंत्री सोनी ने कहा की इस चुनावो में कांग्रेस पूरा बहुमत हासिल करे गई और केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की बीजेपी की सरकार ने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में लोगो को केवल महंगाई और बेरोजगारी ही मिली है और देश की अर्थवयवस्था को इनकी गलत नीतियों के कारण तबाह कर दिया है जिससे देश की जी.डी। पी में गिरावट ही आयी है और लोगो का रोज़गार ख़तम हुआ है। इस अवसर पर  परमजीत सिंह चोपड़ा ,अशोक सिंह लद्दर,बंटी कोच ,सुरिंदर शिन्धु प्रधान ,बिटू कोच,परमजीत लद्दर  ,सोनू पहलवान ,विकी शर्मा ,विनय कुमार ,हरजीत सिंह ,सुरिंदर पाल अधि उनके साथ थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *