Breaking News

बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर द्वारा ‘स्टाॅक मार्किट’ विषय पर कार्यषाला का आयोजन

अमृतसर : बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन में पी जी डिपार्टमेन्ट आॅफ काॅमर्स एण्ड बिजनस एडमिनिस्ट्रेषन द्वारा ‘स्टाॅक मार्किट के बेसिक्स’ विषय पर दो दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस कार्यषाला के पहले दिन प्रसिद्ध सी ए दविन्दर सिंह स्रोत वक्ता रहे। आपने स्टाॅक एक्सचेंज में व्यापार की सम्भावनाओं, आधारभूत संकल्पों एवं प्रक्रिया के विषय में उपयोगी जानकारी दी। कार्यषाला के दूसरे दिन आई सी आई सी आई प्रूडेन्षियल क्लसटर हैड श्री भारत बहल एवं उनके टीम सदस्य जगदीप सिंह, विषाल खुराना, रविन्दर जी ने विद्यार्थियों को स्टाॅक मार्किट के कार्यो उचित निवेष अवसरों एवं म्यूचल फंड के महत्व पर सम्बोधित किया।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रष्नों के उत्तर भी वक्ताओं ने दिये। विभागाध्यक्ष डाॅ. नीनू के. मल्होत्रा ने वक्ताओं का स्वागत किया, डाॅ. अंजना बेदी एवं प्रो. दीपक खुल्लर ने वक्ताओं का धन्यवाद किया। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिन्दर वालिया ने इस छात्रोपयोगी विषय पर कार्याषाला के आयोजन पर विभाग को शुभकामनाएँ दीं आपने वक्ताओं को स्मृतिचिह्न भी प्रदान किये। इस अवसर पर डाॅ. नीनू के. मल्होत्रा सहित विभाग के अध्यापक, बी काॅम छठे समैस्टर एवं बी वाॅक की छात्राएँ उपस्थित थी।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *