Breaking News

निशुल्क मैडीकल कैंप में 244 मरीजों की जाँच

जालंधर :  परम पूज्य संत श्री जीवन बीर जी महाराज द्वारा स्थापित सर्व साँझा रूहानी मिशन (रजि) की ओर से पांचवें  निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया ।  कैंप का आयोजन जर्नलिस्ट प्रेस क्लब (रजि) पंजाब  तथा सर्व साँझा रूहानी  मिशन (रजि) द्वारा संयुक्त रूप से अपने सत्संग घर मदन एन्क्लेव, जनक नगर बस्ती शेख में किया गया । जिसमे पिम्स के माहिर डॉक्टर्स द्वारा मरीजों की जांच की गई। कैंप में  244 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। कैंप में मरीजों का ब्लड प्रेशर,शुगर,  ई. सी.जी .के रोगों का आदि निशुल्क चेकअप किया गया ।  गुरु रजनी माता जी ने कहा कि मिशन का मक़सद अध्यात्म के साथ साथ लोगो की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद लोग दवाई नहीं खरीद सकते वह मेडिकल कैंप में आकर अपनी जाँच करवाकर फ्री दवाई प्राप्त कर सकते है ।

मिशन की ओर से नवजोत मक्कड़ ने बताया कि ऐसे मेडिकल कैंप आगे भी लगते रहेंगे । कैंप में संजू अरोड़ा , योगराज जलोटा, लक्की संधू , सोनिया कपूर , दीपाली बांगड़ीया ने विशेष रूप से हाज़िर हो कर गुरु रजनी माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पंजाब की ओर से रविंदर वर्मा राज्य सचिव , रुपिंदर सिंह अरोड़ा प्रधान जालंधर यूनिट , राजेश कुमार चेयरमैन , मंजीत कौर सचिव , अशोक लाड्डी उप प्रधान , मोहन लाल सच्चर , विक्रम कुमार , जे ऐस मठारू , गुरमीत सिंह खजांची  व्  साहिल अरोड़ा, राजेश बब्बर, शक्ति कुमार, मोहित अरोड़ा, तरुण कुमार, प्रेम अरोड़ा, परवीन कुमार , सतीश बत्रा ,कंचन रानी, आशा रानी, उर्मिल ज्योति आदि सेवादार उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *