Breaking News

भारत बना अंतरिक्ष में भी महाशक्ति: अनिल जोशी

अमृतसर : भारत को आज अंतिरक्ष में हासिल हुई बड़ी कामयाबी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब जोशी ने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है कि आज भारत अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बन गया है । आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और किसी दुश्मन की हिम्मत नहीं है कि कोई देश की तरह बुरी नजर से देख जाए । जहां तक कि मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले की बदौलत भारत ने दुश्मनों को उनके घर में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक कर निस्ते नाबूद किया है वही आज अंतरिक्ष में 300 किमी. दूर लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है । यह लो ऑर्बिट में एक पूर्व निर्धाति लाइव सैटेलाइट था जिसे एंटी सैटेलाइट मिसाइलव सिस्टम (Mission Shakti) ने मार गिराया और यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसले की बदौलत संभव हो पाया है ।

जोशी ने कहा कि यह शक्ति हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है, इससे पहले तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रुस और चीन के पास थी । हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले के लिए आज हर देशवासी को गर्व है और वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *