Breaking News

आर. जे. पक पक दीपक जालन्धर कैंट स्वीप अभियान के होगें आइकन

जालन्धर : जिला प्रशासन ने लोक सभा मतदान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चल रहे स्वीप प्रोगराम के अंतर्गत प्रसिद्ध रेडियो जॉकी पक पक दीपक को ‘ज़िला आइकन’के तौर पर चुना है । सचिव, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथारिटी कम सहायक रजिस्ट्रेशन अधिकारी जालन्धर कैंट डा. नयन जस्सल ने कहा कि पक पक दीपक रेडियो 98.3 एफ.एम. के उत्तर भारत में प्रसिद्ध आर.जे. हैं जो देश और विदेश में अनेक बड़े प्रोगरामों में भी अपनी काबलियत दिखा चुके हैं। इस के इलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेस बुक और यू.ट्यूब पर भी बड़ी संख्या में लोग इनको फालो करते हैं, जिससे वह नैतिक तौर पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

उन्होनें कहा कि जिलाधीश कम ज़िला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में स्कूलों और कालेजों में बड़ी संख्या में समागम करवाए जाएंगे, जहाँ युवाओं को उन के लोकतंत्रीय अधिकार की महत्ता के बारे में बताया जायेगा। उन्होनें आशा व्यक्त की कि दीपक स्वीप अभियान के आइकन के तौर पर शानदार सेवाएं देंगे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *