Breaking News

बी बी के डी ए वी काॅलेज द्वारा ‘प्रयोगात्मक भौतिकी’ पर कार्यषाला का आयोजन

अमृतसर : बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर के फिजिक्स विभाग द्वारा डी.बी.टी के सहयोग से ‘एक्सपैरीमेन्टल फिजिक्स’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके प्रमुख वक्ता डाॅ.मुनीश देव शर्मा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ थे।
कार्यशाला के दौरान डाॅ.शर्मा ने विद्युत उपकरणों एवं सर्किट जैसे फ्लिप फ्लोप्स, पावर सप्लाई, एल सी आर ब्रिज, लो एवं हाई पास फिलटर्स’ आदि के बुनियादी संकल्प की व्याख्या की। इन धारणाओं से संबंधित प्रशिक्षण भी छात्राओं को दिया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रही।

प्राचार्या डाॅ.पुष्पिन्दर वालिया ने विभाग को अत्यन्त वैचारिक कार्यशाला के आयोजन के लिए बधाई दी। आपने विद्यार्थियों को इस विषय पर व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए स्त्रोत वक्ता का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला में डाॅ श्वेता मोहन, प्रो.प्रियंका, डाॅ शैली, प्रो.प्रभजोत कौर एवं वन्दना सहित विज्ञान संकाय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *