Breaking News

कश्यप राजपूत बिहाल गोत्र के जठेरों के स्थान पर नतमस्तक हुए सांपला

होशियारपुर : गांव देयोवाल में कश्यप राजपूत बिहाल गोत्र के जठेरों का मेला श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक समागम में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कश्यप राजपूत बिहाल गोत्र की प्रबंधक कमेटी को धार्मिक आयोजन की बधाई दी। इस दौरान सबसे पहले सांपला कश्यप राजपूत बिहाल गोत्र के जठेरों के स्थान पर नतमस्तक हुए। धार्मिक समागम की शुरूआत झंडा चढ़ाने की रस्म से हुई जिसके बाद करवाये धार्मिक समागम में संत महापुरूषों ने अपने विचार रखें।

सांपला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां प्रेम बढ़ता है वहीं हमें अपने जठेरों से आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान कश्यप राजपूत बिहाल गोत्र की प्रबंधक कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री सांपला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कुमार कश्यप, प्रधान राकेश कश्यप बिहाल, जनरल सेक्रेटरी मलकीत सिंह बिहाल, बलविंदर बिहाल, रतन सिंह बिहाल, युवराज बिहाल, सुरेश कश्यप बिहाल,मनोहर लाल बिहाल, विनोद कुमार बिहाल, दिनेश बिहाल, जोगिंदर सिंह, रमन कश्यप, निपुण शर्मा हैप्पी भी मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *