Breaking News

करतारपुर में आप को मिला भारी समर्थन

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर लोकसभा उम्मीदवार जस्टिस जोरा सिंह (सेवानिवृत) ने शुक्रवार मकसूदां और करतारपुर में घर घर जा कर चुनाव प्रचार किया । सिंह ने आज करतारपुर में अपने चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन किया। इस दौरान लगभग दो सौ से अधिक लोग आप पार्टी में शामिल हुए। सिंह ने कहा कि करतारपुर के लोगों में आप पार्टी के प्रति काफी उत्साह पाया जा रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि प्रचार दौरान उन्हे मकसूदां और करतारपुर के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई हैं जिन्हे सांसद चुने जाने पर वह प्राथमिकता के तौर पर हल करवाएंगे।  जोरा सिंह ने कहा कि उनके प्रति लोगों की प्रतिक्रियाएं बहुत सकारात्मक है। प्रचार दौरान जालंधर के लोगों ने बुनियादी ढांचे की कमी के बारे में कई सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कि लोग मेरे पास आते हैं और अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *